Sunday, April 28, 2024
No menu items!

मुर्की गांव में लगे कचरे के अम्बार को किया गया साफ, ग्रामीणों में छायी खुशी

विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम मुर्की में मस्जिद से लगभग 50 मीटर की दूरी पर लगी गन्दगी के अम्बार की खबर तेजस टुडे ने शुक्रवार को प्रकाशित किया। खबर प्रकाशित होते ही हड़कंप मच गया जिसके बाद सफाई अभियान चलाकर सफाई कर्मियों ने कचरे की टीले में तब्दील कचरे की सफाई की गई। सफाई होते देख ग्रामीणों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ पड़ी।
ग्राम प्रधान मो. सादिक ने कहा कि ईद के पहले प्रशासन द्वारा गांव में फैली गन्दगी की साफ सफाई करवाया गया यह काम वाकई सराहनीय कार्य है।क्योंकि कचरे की सफाई होने से न केवल नमाज पढ़ने वाले नमाजियों को खुशी मिलेगी बल्कि आस पास रह रहे लोगो को भी गंदगी से निकलने वाली दुर्गंध से निजात मिलेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular