Monday, April 29, 2024
No menu items!

सुजानगंज के मेधावी बच्चों को सरकार ने किया सम्मानित

तरुण चौबे
सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के श्याम नगर चैनपुर नगौली स्थित ज्ञानस्थली इंटर कॉलेज एक बार पुनः सुर्खियों में छा गया जहां पढ़ने वाली हाईस्कूल की छात्रा श्रेया श्रीकांत उपाध्याय (98 प्रतिशत) को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जिला मुख्यालय पर बुलाकर एक लाख रुपए का चेक, टेबलेट, मेडल तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही इंटरमीडिएट की छात्रा रूचि नरसिंह यादव (94 प्रतिशत) को भी इक्कीस हजार रुपए का चेक, टेबलेट, मेडल तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस सम्मान को पाकर विद्यार्थींयों ने अपनी प्रसन्नता जताते हुए अपने विद्यालय ज्ञान स्थली इन्टर कालेज के प्रबंधक संतोष द्विवेदी का आभार जताया। साथ ही कहा कि हमारे माता-पिता तो हमें विद्या अध्ययन के लिए प्रेरित करते ही थे, साथ ही हमारे प्रबंधक ने भी हम सबको समय-समय पर प्रेरित किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular