Sunday, April 28, 2024
No menu items!

51 हजार दीपों से सजेगा चौकियां धाम का पवित्र कुण्ड

  • प्रशासनिक अधिकारियों संग सन्त समाज का होगा आगमन
    भजन संध्या के माध्यम मां के दरबार में हाजिरी लगायेंगे मनोज तिवारी

चौकियां धाम, जौनपुर। मां शीतला चौकियां धाम में विगत कई वर्षों की भाती इस वर्ष भी देव दीपावली महोत्सव का आयोजन 7 नवम्बर को किया गया है। इस बार मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी मनीष वर्मा व विशिष्ठ अतिथि अजय साहनी सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी, सांसद समेत संत समाज के वरिष्ठजनो का आगमन होगा।

मनोज तिवारी मृदुल गायक/अभिनेता/सांसद, जगतगुरू रामानुजाचार्य डा. स्वामी राघवाचार्य अध्यक्ष श्रीराम लला सदन देवस्थानम, हनुमान गढ़ी के महंत राजूदास जी महाराज, आचार्य महामंडलेश्वर, स्वामी कैलाशानन्द गिरी, आचार्य रामचंद्र महाराज उत्तराधिकारी जगतगुरू रामानंदाचार्य, स्वामी रामाभद्राचार्य महराज (पदम विभूषण) चित्रकूट समेत अनेक सन्त समाज के वरिष्ठ जनों का आगमन देव दीपावली महोत्सव में होगा। 7 नवंबर की सायं 6 बजे होने वाले इस महोत्सव की तैयारिया अब शुरू हो गई है।

सरोवर की साफ-सफाई व्यवस्था आदि नगर पालिका द्वारा की जा रही है। मन्दिर परिसर समेत पवित्र कुण्ड में अनेक प्रकार के रंग बिरंगे फूलों व आकर्षण रूप से झालर लाइट लगेगा। यह आयोजन मां शीतला कार्यसमिति के बैनर तले होगा। इस आशय की जानकारी कार्यसमिति के अध्यक्ष विनय त्रिपाठी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular