Monday, April 29, 2024
No menu items!

मुख्य आरोपी पुलिस पकड़ से दूर

खेतासराय, जौनपुर। रंजिश में मौत की भेटि चढ़े अबूजर उर्फ़ रुस्तम की हत्या के मुख्य साज़िश कर्ता को चौथे दिन भी पुलिस पकड़ नहीं सकी। तीन नामज़द आरोपितों में से मात्र एक आरोपी मो. आरिफ़ उर्फ़ गुड्डू पुत्र निजामुद्दीन को मानीकला हॉल्ट से गिरफ्तार करने का दावा किया है। शाहगंज में रह रहे छः भाइयों में पहले नम्बर के अबूजर उर्फ़ रुस्तम मुम्बई में व्यसाय करते थे। लॉक डाउन में आकर पुश्तैनी गांव में मत्स्य पालन करने लगे। उनके 3 बच्चे हैं जिसमें बड़ा बेटा अब्दुल्लाह 20 वर्ष, सायमा 18 तथा सानिया 14 वर्ष है। बच्चों का पिता का साया उठ गया। पत्नी सीमा 35 वर्ष का रो—रो कर बुरा हाल है। इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष चंदन राय ने बताया कि मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। सुरक्षा के दृष्टि से पुलिस तैनात किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular