Sunday, April 28, 2024
No menu items!

विश्व पर्यावरण दिवस पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में द मर्सी क्लब ने लगाया पौधा

रियाजुल हक
जौनपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर द मर्सी क्लब के लोगों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पौधारोपण का कार्य किया जिसमें कुछ पौधे शहर के अशोक टॉकीज के पास लगाए गए। वहीं कुछ पौधे शाही ईदगाह के प्रांगण में व खुले मैदान में भी रोपित किए गए। इस मौके पर द मर्सी क्लब के चेयरमैन एजाज अहमद ने कहा कि यह वृक्ष ही हमारे जीवन दायनी है, यह न होंगे तो धरती पर प्रलय आ जायेगा, इसलिए हर व्यक्ति का यह कर्तव्य है कि वह पौधा जरूर लगाये।
इस मौके पर रियाजुल हक जिला प्रवक्ता ने कहा कि पौधे हमारी जान और शान है हरियाली है तो खुशहाली है। जब पौधे ही नहीं होंगे तो हवा और ऑक्सीजन नहीं मिल पायेंगे, इसीलिए पुराणों में ऋषि मुनि लोगों ने इनका बखान कर इनको पूजनीय बनाया है।
इस अवसर पर कार्यकारी सदस्य राजेश सिंह, नगर अध्यक्ष अब्दुल सलाम, मोहमद खालिक, मनोज सेठ, फिरोज, सब्बीर, मनोज सेठ, अक्षय कुमार, जितेंद्र कुमार, अजय दुबे, महेंद्र साहू, फिरोज अहमद खान, शैलेश श्रीवास्तव, मेहताब सिद्दीकी, आफताब, राजेश, मो कलीम सिद्दीकी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular