Monday, April 29, 2024
No menu items!

घोसी जीत पर जौनपुर के सपाजनों ने जतायी खुशी

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष डा. अवधनाथ पाल एवं विधायक लकी यादव के नेतृत्व में घोसी उपचुनाव में जीत के खुसी में कार्यकर्ता के साथ एक—दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दिया। साथ ही कहा कि घोसी उपचुनाव की जीत एक संन्देश दिया कि जनता अब जाग गयी है। अब झूठ बोलने वालों को सबक सिखाने का काम करेगा।

घोसी में ऐतिहासिक वोटों से जनता ने चुनाव जिताकर दिखा दिया कि इंडिया गठबंधन ऐतिहासिक जीत का शुरुआत हुआ है। अब जनता 2024 के चुनाव का इंतजार कर रही है। भाजपा सरकार से जनता जल्द से जल्द झुटकारा पाना चाहती है। अभी यह शुरूआत है। आगे भाजपा गठबंधन साफ है। इस अवसर पर डा. जितेंद्र यादव, राजेन्द्र टाइगर, राहुल त्रिपाठी, अखण्ड प्रताप यादव, रामधारी पाल, सोचन राम विश्कर्मा, विवेक यादव, अनुपमा पटेल, अनिल दूबे, नितिन सैफई, अशोक नायक, आशीष यादव आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular