Monday, April 29, 2024
No menu items!

श्रुतलेख परीक्षा में जनपद में प्रथम स्थान पाने वाली छात्रा की गयी सम्मानित

विकास यादव
बक्शा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के कपोजिट विद्यालय मयंदीपुर की छात्रा शगुन यादव पुत्री विजय यादव ने जनपदस्तरीय श्रुतलेख प्रतियोगिता में पूरे जिले में प्रथम स्थान पाकर अपने विद्यालय/गांव मयन्दीपुर का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में पूरे जिले से 21 ब्लॉकों के चयनित छात्रों ने हिस्सा लिया था।

लय की प्रधानाध्यापिका किरन सिंह ने प्रथम स्थान पाने वाली छात्रा को माला पहनाकर और पारितोषिक देकर सम्मानित करते हुये कहा कि छात्रा ने इस उपलब्धि के माध्यम से पूरे विद्यालय और गांव का नाम जनपद स्तर पर रोशन किया है। छात्रा का सपना है कि वह डॉक्टर बनकर गरीबो की सेवा करे। इस अवसर पर जिला संयुक्त मंत्री शैलेन्द्र सिंह, सुरेंद्र मोहन सिंह, राजेश सिंह, अंकिता यादव, सुनीता, जमील, विनीत, रविन्द्र प्रताप बिंद सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular