Monday, April 29, 2024
No menu items!

चार दिन पहले हुई दुर्घटना में घायल महिला की हुई मौत

सिरकोनी, जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के खरचलपुर गांव निवासी कमला देवी 70 वर्ष पत्नी छोटे लाल अपने घर से कबूलपुर बाजार जा रही थी कि सुंगुलपुर गांव के हरिजन बस्ती के पास एक बाइक सवार व्यक्ति जबरदस्त टक्कर मार दिया। मौके पर ही महिला अचेत हो गई और बाइक सवार यह सब देख मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार जब महिला का बाइक से टक्कर हुआ तो मौके पर आवाज सुनकर अगल—बगल के लोग आ गए और उसी अचेता अवस्था में स्कूल की आ रही बस पर लोगों ने लिटाकर कबूलपुर निजी अस्पताल में डॉक्टरों को दिखाएं जहां डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। फिर उन्हें लेकर लोग जिला मुख्यालय अस्पताल पहुंचे जहां महिला को देखते हुए डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। विगत 3 दिनों से जीवन और मृत्यु का खेल चल रहा था। अंत में महिला की मौत हो गई। महिला का शव पीएम के लिए भेज दिया गया। उसी के साथ मोटरसाइकिल सवार के विरुद्ध जफराबाद थाने में तहरीर दिया गया। महिला के भरे पूरे परिवार में 3 लड़के व दो लड़कियां हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular