Sunday, April 28, 2024
No menu items!

विद्यालय का ताला तोड़कर हुई चोरी

सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के जमौली गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय का ताला तोड़कर खेल का सामान, पंखा, बर्तन आदि पर चोरों ने अपना हाथ साथ कर दिया। सुबह ग्रामीणों ने विद्यालय का ताला टूटा हुआ देखकर प्रधानाध्यापक को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे प्रभारी प्रधानाध्यापक त्रिवेणी प्रसाद गुप्त ने घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।गौरतलब है कि शासन के निर्देश पर प्रदेश के सभी परिषदीय विद्यालयों में 15 जनवरी तक शीतावकाश घोषित है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular