Monday, April 29, 2024
No menu items!

नहर में लावारिस लाश मिलने पर मचा हड़कम्प

विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के शारदा सहायक खंड 23 नहर में राजेपुर रेलवे क्रॉसिंग के पुलिया के पास मंगलवार सुबह ग्रामीणो ने शव देखा तो हड़कंप मच गया इसकी सूचना पुलिस को दिया। जानकारी के अनुसार शारदा सहायक खंड 23 राजेपुर रेलवे लाइन के पास पुलिया में लावारिस लाश सुबह नहर पर टहल रहे लोगों ने देखते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

सुबह से शाम हो गई लेकिन पुलिस प्रशासन शव निकलवाने में बेखबर रहा और क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही थी। वहां पर कुछ लोगों का कहना है कि नहर में बह कर आयी हैं। शव देखने में पुरुष का लग रहा था। टीशर्ट और काला पैंट पहने हुवा है खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नही हो पाई थी। सरायख्वाजा थाना प्रभारी निरीक्षक से संपर्क करना चाहा गया तो नहीं हो सका। सीयूजी फोन नेटवर्क कवरेज एरिया से बाहर बता रहा था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular