Monday, April 29, 2024
No menu items!

रोज़ा इफ्तार में बही एकता की बयार, अमन—शान्ति का दिया गया पैग़ाम

जौनपुर। नगर के बेगमगंज में स्थित मदरसा जामिया इमाम जाफ़र सादिक़ अलै. में शिया धर्मगुरु मौलाना सफदर हुसैन जैदी ने 17 रमज़ान को रोज़ा इफ़्तार का आयोजन किया जहां सभी मज़हब व मिल्लत के लोगों ने एक साथ रोज़ा इफ़्तार करके एकता की डोर को मज़बूत किया। इसके पहले मजलिस को ख़िताब करते हुए मौलाना काजिम मेंहदी उरूज ने कहा कि पैगम्बर-ए-इस्लाम का संदेश अमन व शांति का संदेश है। माह ए रमज़ान बरकतों वाला महीना है। इस माह में रोज़ा रखने से भूखे-प्यासे इंसानों की भूख और प्यास का अहसास होता है। शिया धर्मगुरू मौलाना सफ़दर हुसैन ज़ैदी ने कहा कि माह ए रमज़ान में नेकियों का सवाब बढ़ जाता है और रोज़ा हमदर्दी का पाठ पढ़ाता है। इस अवसर पर मौलाना शाजान जैदी, सांसद श्याम सिंह यादव, दिनेश टंडन पूर्व अध्यक्ष, मिर्जा जावेद सुल्तान, सभासद जगदीश प्रसाद मौर्य गप्पू, कर्मचारी नेता निखिलेश सिंह, कमाल आज़मी, मेराज अहमद राईन, हसनैन कमर दीपू, फाजिल सिद्दीकी, मोहम्मद उस्मान, अकबर हुसैन जैदी एडवोकेट समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे। अन्त में पत्रकार आरिफ़ हुसैनी ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular