Sunday, April 28, 2024
No menu items!

पंचायत भवन से सोलर पैनल, कैमरा सहित हजारों के सामान चोरी

बीके सिंह
सिरकोनी, जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर द्वितीय गांव के पंचायत भवन से रविवार की रात चोर सीसी कैमरा सहित हजारों रुपये का अन्य सामान उठा ले गए।घटना की जानकारी सुबह गांव के लोगों को हुई। प्रधान अनिता अशोक सिंह ने बताया कि चोर सीसी कैमरा, सोलर पैनल, कनेक्शन पाइप आदि उठा ले गए हैं। इसकी लिखित तहरीर पुलिस व खण्ड विकास अधिकारी अस्मिता सेन को दे दी गयी है। घटना के बाद गांव के लोगों में काफी आक्रोश है। सूचना के बाद पुलिस खोजबीन में लग गयी है। चोर छत के रास्ते घटना को अंजाम दिये।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular