Monday, April 29, 2024
No menu items!

सड़क दुर्घटनाओं में तीन की हुई मौत

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर शुक्रवार की रात हुए सड़क हादसों में आजमगढ़ निवासी दो युवकों सहित तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। जानकारी के अनुसार पहली घटना शाहगंज के अयोध्या रोड पर हुई। यहां पैदल जा रहे त्रिपुरारी जायसवाल (55) पुत्र बाबूराम निवासी भादी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल त्रिपुरारी को स्थानीय राजकीय पुरूष चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। दूसरी घटना आजमगढ़ रोड स्थित कांशीराम आवास के समीप हुई। बेकाबू ट्रैक्टर व तेज रफ्तार बाइक की टक्कर में बाइक सवार आजमगढ़ के बैरकडीह गांव निवासी शैलेन्द्र (22) पुत्र राज कुमार व राजू (28) पुत्र राजेश राजभर की मौत ह गई। तीसरा साथी शनि (25) पुत्र राम सूरत घायल हो गया। तीनों बाइक से किसी वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular