Sunday, April 28, 2024
No menu items!

रेलवे अण्डर पास में आये दिन लग रहा जाम, राहगीर बेहाल

विपिन सैनी
जौनपुर। जौनपुर जंक्शन से होते हुए रसूलाबाद चुंगी के निकट अकबपुर आदम क्षेत्र स्थित चौकियां जाने वाली रेलवे अंडर पास में आए दिन लग रहे जाम से राहगीर बेहाल हैं। जाम का कारण अंडर पास की चौड़ाई काफी कम होना है। कम चौड़ाई होने के कारण एक साथ आमने सामने से दो चार पहिया वाहन पास नहीं हो पाता है।
अंडर पास के अन्दर अंधेरा धूल ज्यादा गहराई होने के कारण वाहन चालक यथा स्थिति भांप नहीं पाते हैं। यदि कोई वाहन अंडर पास से निकलता है। तब तक सामने से कोई वाहन अंडर पास में आ गया तो वाहन न निकल पाने के कारण जाम लग जाता है।
लोगों के अनुसार चालकों में नोकझोक तथा हठ से स्थित और बिगड़ जाती है। रोजाना लग रहे जाम से यात्री बेहाल हैं। रेलवे अंडर पास से शीतला चौकियां धाम तथा नवीन सब्जी मंडी जानें वाले वाहनों की बहुलता रहती। घंटों जाम में फंसे राहगीर जाम तथा अंडर पास में उड़ती धूल से बिलबिला जाते हैं।
जौनपुर जंक्शन से औड़िहार—अयोध्या रेल प्रखण्ड पर दोहरीकरण के कारण यह अंडर पास महीनों तक बंद था। रेलवे लाईन बिछ जाने पर आवागमन चालू कर दिया गया। अंडर पास की गहराई बढ़ गई लेकिन चौड़ाई उतनी ही रही। पूर्व में गहराई कम होने के कारण वाहन निकल जाते थे लेकिन अब गहराई बढ़ जाने से तथा चौड़ाई उतनी ही होने से आमने—सामने के वाहन चालक गाड़ियां लेकर अंडर पास में फंस जा रहे हैं। प्रतिदिन रुक—रुककर लग रहे कई बार की जाम से लोग बेहाल है। लोगों ने समस्या से निजात के लिए ध्यान आकृष्ट कराया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular