Monday, April 29, 2024
No menu items!

वृक्ष मनुष्य की प्राण वायु, इसको बचाये रखना समाज के हर व्यक्ति का कर्तव्य: डा. विनोद कुमार

आशीर्वाद नर्सिंग एण्ड पैरामेडिकल कालेज छितौना में पौधरोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
अतुल राय
जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के आशीर्वाद नर्सिंग एण्ड पैरामेडिकल कालेज छितौना में पौधरोपण कार्यक्रम हुआ जहां कालेज के डायरेक्टर डा विनोद कुमार ने कहा कि गर्मी, सर्दी, वर्षा आदि सब प्रकृति के सन्तुलन पर निर्भर करते हैं। यदि प्रकृति समृद्ध एवं सन्तुलित होगी तो पर्यावरण भी अच्छा होगा और सभी मौसम भी समयानुकूल सन्तुलित रहेंगे। यदि प्रकृति असन्तुलित होगी तो पर्यावरण भी असन्तुलित होगा और अकाल, बाढ़, भूस्खलन, भूकम्प आदि अनेक प्रकार की प्राकृतिक आपदाएं कहर ढाने लगेंगी। प्राकृतिक आपदाओं से बचने और पर्यावरण को शुद्ध बनाने के लिए पेड़ों का होना बहुत जरूरी है। पेड़ प्रकृति का आधार हैं। पेड़ों के बिना प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। इसीलिए हमारे पूर्वजों ने पेड़ों को पूरा महत्व दिया।
इसी क्रम में डा. अन्जू स्त्री रोग विशेषज्ञ आशीर्वाद हास्पिटल ने कहा कि वेद पुराणों और शास्त्रों में भी पेड़ों के महत्व को समझाने के लिए विशेष जोर दिया गया है। पुराणों में स्पष्ट तौर पर लिखा है कि एक पेड़ लगाने से उतना ही पुण्य मिलता है। जितना कि दस गुणवान पुत्रों से यश की प्राप्ति होती है। कालेज में पढ रहे सभी छात्र-छात्राओं ने पौधरोपण किया। इस अवसर पर अवधेश शुक्ला, मोहम्मद असलम, अशोक कुमार, रविन्द्र सहित समस्त नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular