Sunday, April 28, 2024
No menu items!

पुत्र के समान होते हैं वृक्ष: उम्मे रहीला

  • नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ पौधरोपण

जफराबाद। नगर पंचायत जफराबाद कार्यालय परिसर में शनिवार को महा अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। अध्यक्ष उम्मे रहीला ने कार्यालय परिसर में सभासदों व कर्मचारियों के साथ पौधरोपण किया। इस दौरान अध्यक्ष उम्मे रहीला ने कहा कि वृक्ष पुत्र की भांति होते हैं। हमें इनकी ठीक उसी प्रकार देखरेख करनी चाहिए जैसे हम अपने पुत्र की करते हैं। इस मौके पर सभासद जगत नारायण, अवध नारायण, ओवैस खान, राजमन, वेद प्रकाश, ओमकार, राकेश गुप्ता, रिजवान, सौरभ आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular