Monday, April 29, 2024
No menu items!

समाजसेवी महेन्द्र नाथ को दी गयी श्रद्धाजंलि

विरेन्द्र गुप्ता
जौनपुर। जाने—माने व्यवसायी और विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से लम्बे समय से समाज की सेवा में संलग्न रहने वाले समाजसेवी महेन्द्र नाथ सेठ की श्रद्धांजलि सभा ख्वाजादोस्त सिपाह में हुई। इस मौके पर समाज के विभिन्न वर्गो के लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर श्री सेठ को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। सायं से ही हजारों की संख्या में व्यापारी, चिकित्सक, शिक्षक, राजनेता तथा गणमान्य लोगों का आगमन होना शुरू हो गया। देर रात तक चले कार्यक्रम में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आगन्तुकों का स्वागत और आभार स्व. महेन्द्र सेठ के पुत्र आलोक सेठ ने किया। इस अवसर पर तमाम लोगों की उपस्थिति रही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular