Sunday, April 28, 2024
No menu items!

बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो की हुई मौत, तीन घायल

बीके सिंह
सिरकोनी, जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नेहरूनगर के कुछ दूर पर दो बाइकों की आमने सामने टक्कर में दो लोगों की मौके पर मौत हो गयी। जबकि तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। जानकारी के अनुसार जफराबाद क्षेत्र के खरचलपुर गांव निवासी अभिषेक कुमार 22 वर्ष पुत्र अमरनाथ तथा समोधी 68 वर्ष पुत्र मुंशी एक बाइक से घर से कबूलपुर बाजार आ रहे थे। उक्त स्थान पर सामने से रामजी पुत्र सीताराम निवासी सैदपुर थाना जलालपुर अपनी बाइक से 5 वर्षीय मासूम तथा एक रिश्तेदार को बिठाकर कबूलपुर से घर जा रहे थे। बाइकों की रफ्तार काफी तेज थी। रफ्तार इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गये। बाइकों के टकराने के बाद दोनों बाइकों के लोग लहूलहान हालात में सड़क पर गिरकर तड़पने लगे।

आनन-फानन में वहां पर लोग जमा हो गये। स्थानीय पत्रकार विवेक सिंह ने लोगों के सहयोग से सभी को सड़क से हटवाकर एक तरफ किया। घायलों को चारपाई पर उठवाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया और पुलिस को सूचना दिया। सूचना पाकर थाना प्रभारी जलालपुर राजेश यादव मयफोर्स मौके पर पहुंचकर कार्यवाही में लग गये। पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय भिजवाया। 5 वर्षीय मासूम को परिजन निजी अस्पताल ले गये।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular