Monday, April 29, 2024
No menu items!

जनपद के दो पूर्ति निरीक्षक बने क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी

डा. संजय यादव/पंकज बिन्द
बदलापुर, जौनपुर। जिले के दो पूर्ति निरीक्षकों की पदोन्नति क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी के पद पर हुई है। उनकी पदोन्नति से परिजनों में हर्ष व्याप्त है। उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग ने गठित विभागीय पदोन्नति सीमित की संस्तुति के आधार पर बदलापुर के पूर्ति निरीक्षक विजय साहनी एवं सदर तहसील की पूर्ति निरीक्षक अमिता द्विवेदी की पदोन्नति क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी के पद पर किया है।

एसडीएम ऋषभ पुंडीर ने पदोन्नति के बाद दोनों पूर्ति निरीक्षकों को बधाई दी है। गौरतलब है कि अमिता द्विवेदी जौनपुर में 22 जुलाई वर्ष 2021 से पूर्ति निरीक्षक के पद पर सेवा दे रही हैं। वहीं विजय साहनी वर्ष 2021 में अगस्त माह से सेवा दे रहे हैं। प्रोन्नति की खबर मिलते ही विभागीय लोगों ने भी पूर्ति निरीक्षक द्वय को बधाई दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular