Monday, April 29, 2024
No menu items!

विश्वविद्यालय में मनायी गयी उमानाथ सिंह की पुण्यतिथि

  • पूर्व सांसद व कुलपति ने दी श्रद्धांजलि

बिरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के उमानाथ सिंह इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी संस्थान में उमानाथ सिंह की पुण्यतिथि पर संस्थान के पार्क में स्थापित उमानाथ सिंह की प्रतिमा पर पूर्व सांसद डॉ. कृष्ण प्रताप सिंह और कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। वक्ताओं ने उन्हें सहज प्रतिभा का धनी बताते हुए उनके योगदान पर चर्चा की। कार्यक्रम का आयोजन इंजीनियरिंग संकाय के डीन प्रो. बीबी तिवारी ने किया।

इस अवसर पर कुलसचिव महेंद्र कुमार, डॉ. राजकुमार, डॉ. मनीष प्रताप सिंह, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. श्याम कन्हैया, डॉ. विनय वर्मा, डॉ. दीपक कुमार सिंह, कृष्ण कुमार यादव, विशाल यादव, कर्मचारी संघ अध्यक्ष नंद किशोर सिंह, महामंत्री रमेश यादव, श्याम त्रिपाठी, चन्द्र प्रकाश सिंह, शिवेन्द्र सिंह, सोनू, विनय तिवारी एडवोकेट, पंकज सिंह, संस्कार श्रीवास्तव, आदित्य सिंह, नितिन यादव आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular