Monday, April 29, 2024
No menu items!

उमाशंकर बनाये गये महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष

पैतृक आवास पहुंचकर कायस्थ समाज ने दिया मनोनयन पत्र
जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 2150 के राष्ट्रीय संयोजक मनीष श्रीवास्तव ने मुंबई मीरा रोड निवासी उद्योगपति उमाशंकर श्रीवास्तव को महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया। उमाशंकर जी का पैतृक निवास जमालपुर मछलीशहर है।
राष्ट्रीय संयोजक मनीष श्रीवास्तव द्वारा दिया गया मनोनीत पत्र जमालपुर मछलीशहर एक समारोह में महासभा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव एडवोकेट व राष्ट्रीय महासचिव राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट ने सौंपा। साथ ही उन्हें बधाई देते हुए महाराष्ट्र में संगठन मजबूती करने की अपेक्षा किया।
उद्योगपति उमाशंकर जी के महाराष्ट्र का प्रदेश अध्यक्ष बनने पर प्रदेश संगठन महासचिव पंकज श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव उमेश श्रीवास्तव, जौनपुर जिलाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी डॉ संजय श्रीवास्तव, युवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विश्व प्रकाश श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव आडिटर, सुरेश श्रीवास्तव मुंबई, महेश अस्थाना मुंबई, राजीव श्रीवास्तव नाशिक ने हर्ष व्यक्त करते हुए उमाशंकर जी को बधाई दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular