Sunday, April 28, 2024
No menu items!

चाचा ने भतीजे को मारी चाकू, हुई मौत

जफराबाद क्षेत्र के हौज के चौहान बस्ती में हुई घटना
दरोगा के निलम्बन की मांग को लेकर परिजनों ने शव रोका
जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के हौज गांव में बीती शाम कहासुनी के बाद मारपीट की घटना हो गई। महेश चौहान के चाचा श्याम सिंह चौहान ने उसके पेट में चाकू मार दिया। परिजनों का आरोप है कि चाकू लगने के बाद घटना की जानकारी जफराबाद थाने पर मौजूद चौकी इंचार्ज आशीष पांडेय को दी गयी लेकिन उन्होंने गाली देते हुए थाने से भगा दिया। सूचना तक दर्ज नहीं किया। फिलहाल घायलावस्था में महेश को उपचार हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया। पुलिस मुकदमा न होने की वजह से उपचार में कमी देखते हुये परिजन प्राइवेट अस्पताल ले गये। गुरुवार को हालत गंभीर हो गयी जिसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। परिजन ले जा रहे थे कि रास्ते में ही महेश की मौत हो गई। शव ले आने के बाद परिजन व ग्रामीण आक्रोशित हो गये जो चौकी इंचार्ज पर आरोप लगाते हुये शव ले जाने से रोक दिये।

थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी ने सूझ—बूझ के साथ परिजनों से बात किया। महेश की पत्नी बबीता व घायल मां विद्या देवी ने बताया कि महेश मंगलवार को रात थाने में जाकर मारने वालों के सभी लोगों का नाम बताया। चौकी इंचार्ज आशीष पांडेय ने कोई सुनवाई नहीं किया। उल्टे गाली देकर भगा दिया। चाकू मारने वाले श्याम सिंह को उपचार के नाम पर अस्पताल भेज दिया गया जहां से वह फरार हो गया। थानाध्यक्ष ने मां से तहरीर लेकर मुकदमा लिखने तथा चौकी इंचार्ज को निलंबित करने के लिए उच्चाधिकारियों को सूचना देने के आश्वासन दिया जिस पर आक्रोशित लोग शांत हुये जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया।


एक माह पूर्व हुई थी महेश की शादी
पति को चाकू लगने की सूचना होने पर मुंबई से उनकी पत्नी जहाज से भागते हुए बबिता देवी अपने ससुराल हौज गांव पहुंची। रोते हुए बबीता ने बताया कि बीते 2 मई को हमारी शादी मुंबई में हुई थी। हमारा सुहाग उजड़ गया। यह कहकर रोने लगी। अपने दो भाइयों में महेश छोटे थे। महेश मुंबई में रोल गोल्ड की फैक्ट्री चलाने का कार्य करता था। माता विद्या देवी तथा पत्नी का रोते-रोते बुरा हाल हो गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular