Monday, April 29, 2024
No menu items!

खण्ड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में बच्चों का शैक्षिक भ्रमण हुआ रवाना

अतुल राय
जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय विकास खंड के राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के अंतर्गत एक्सपोजर विजिट (शैक्षिक भ्रमण सारनाथ वाराणसी) के लिए खण्ड शिक्षा अधिकारी रमाकांत सिंह ने बीआरसी प्रांगण से हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया।

इस मौके पर राम अवतार प्रधान प्रतिनिधि रेहटी, कमलेश सिंह, रवि प्रकाश सिंह, डॉ गिरीश, नोडल संकुल मु. इमरान, कवलधारी, राम उजागिर यादव, अनिल कुमार, सुरेश पाल आदि उपस्थित रहे। बच्चे बहुत उत्साहित और खुश थे। सारनाथ में बच्चों ने चिड़िया घर, अशोक स्तूप, गौतम बुद्ध तपस्थल, म्यूजियम, पार्क आदि का अवलोकन किया।

बच्चों के लंच, पानी, बिस्कुट आदि की व्यवस्था खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा की गई। विजिट का नेतृत्व खंड शिक्षा अधिकारी रमाकांत सिंह ने किया। ब्लॉक के 15 उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चे और उनके शिक्षक विजिट टीम के साथ गए।

खंड शिक्षा अधिकारी रमाकांत सिंह, एआरपी डॉ गिरीश सिंह, राय साहब शर्मा, देवेंद्र दुबे, नोडल संकुल मु. इमरान, कवलधारी, सुरेश पाल, मुरारी, मनीषी श्रीवास्तव, संध्या मेहरा, शिवसागर, संजू चौधरी, रेणु यादव, अरुण प्रकाश, अभिषेक, दीप चंद्र, अच्छे लाल, आशुतोष पांडेय, विनय कुमार, राजेश दुबे आदि शिक्षक रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular