Monday, April 29, 2024
No menu items!

उर्मिला प्रशासक व विनोद उप प्रशासक बने

बृजेश यादव
खुटहन, जौनपुर। स्थानीय विकास खंड ब्लॉक के साधन सहकारी समिति मरहट उर्मिला सिंह निर्विरोध प्रशासक बनीं एवं उप प्रशासक विनोद सोनी बने। ज्ञातव्य हो कि साधन सहकारी समिति मरहट का चुनाव चुनाव अधिकारी की देख—रेख में संपन्न हुआ। चुनाव के समय नमित किसी भी सदस्य द्वारा पर्चा न भरने की स्थित में चुनाव अधिकारी द्वारा उर्मिला सिंह एवं विनोद सोनी को निर्विरोध प्रशासक एवं उप प्रशासक घोषित किया गया।
प्रशासक उप प्रशासक चुने जाने पर महेंद्र प्रताप सिंह, कमला प्रसाद सिंह, सुमित सिंह, राजेंद्र सिंह, अशोक सेठ, मनोज सेठ, छगन लाल सेठ, मदन लाल सोनी, शिव प्रसाद कनौजिया, विराज सेठ, सनी सेठ सहित तमाम लोगों ने बधाई दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular