Monday, April 29, 2024
No menu items!

समाज में उत्कृष्ट कार्य के लिये उर्वशी सिंह में दिल्ली में हुईं सम्मानित

शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। दिल्ली में लाजपत भवन आडिटोरियम में मातृत्व दिवस पर इंडियन अचीवर अवार्ड सम्मान समारोह का आयोजन हुआ जहां जौनपुर से समाज में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट अध्यक्ष उर्वशी सिंह को सम्मानित किया गया। इस बाबत उर्वशी जी ने कहा कि इस सम्मान के पात्र हम अकेले नहीं हैं। हमारे अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट परिवार के सभी सदस्य हैं जो समय—समय पर साथ कार्य करने में हौसला बढ़ाते रहते हैं और पूरे दिल से साथ में खड़े रहते हैं। आज यह सम्मान पाकर बहुत गौरवांवित महसूस कर रही हूं। बता दें कि उर्वशी ने पूरे कोरोना के महामारी में लोगों की मदद करती रहीं। किसी को खून की जरूरत पड़ती हो या कोई मेडिकल समस्या हो या महिलाओं को कोई जरूरत हो तो बिना समय देखे अपने स्तर तक कार्य करके लोगों की मदद करती रहती हैं। समय—समय पर जागरूकता संदेश और महिलाओं और बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाने और जागरूक करने के लिए कार्यक्रम करती रहती हैंं।
उन्होंने कहा कि आज महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनने की जरूरत है जिसके लिए विगत कई वर्षों से महिलाओं और बच्चियों के लिए कार्य कर रही हैं। पिछले दिसंबर मे इनके अच्छे और उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दिल्ली में भी इनको अटल बिहारी वाजपेयी सम्मान से भी सम्मानित किया गया। इसके पहले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर लखनऊ में आयोजित समारोह में भी उनको सम्मानित किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular