Sunday, April 28, 2024
No menu items!

डोर—टू—डोर पहुंचकर उषा जायसवाल ने मांगा आशीर्वाद, मिला समर्थन

जौनपुर। नगर पालिका परिषद जौनपुर के अध्यक्ष पद की समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी उषा श्रवण जायसवाल ने रविवार को ख्वाजगी टोला, सब्जी मंडी, ढालगर टोला, चक प्यार अली, वाजिदपुर दक्षिणी वार्डों में जनसम्पर्क कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील किया। इस दौरान अपील करते हुए उन्होंने कहा कि जनता के अपार जनसमर्थन जिस तरह आज समाजवादी पार्टी को मिल रहा है, ऐसा लगता है कि जनता हमारा चुनाव स्वयं लड़ रही है। जनता ने मन बनाया है कि इस बार परिवर्तन करेगी। भाजपा सरकार लोकतंत्र को खत्म कर रही है। झूठे वादे करना ही उनकी आदत बन गयी है। नगर पालिका क्षेत्र में चारों तरफ कोई भी गली ऐसा नहीं है जहां साफ— सफाई दिखाई देता हो। चारों तरफ गंदगी के अम्बार हैं। टूटी-फूटी सड़कें एवं बजबजाती नालियां ही 20 साल का विकास दिख रही हैं। इन सब समस्याओं पर न कभी भाजपा सरकार ने ध्यान दिया और न ही यहां के अध्यक्ष ने दिया। इस अवसर पर श्रीमती जायसवाल के साथ दिनेश यादव फौजी, सभासद दीपक जायसवाल, राहुल त्रिपाठी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular