Sunday, April 28, 2024
No menu items!

उत्तर प्रदेश धोबी कल्याण समिति नगर इकाई की बैठक सम्पन्न

जौनपुर। उत्तर प्रदेश धोबी कल्याण समिति (नगर इकाई) की बैठक नवनिर्मित संत गाडगे धोबी धर्मशाला केरारवीर (केरारकोट) मंदिर पर नगर अध्यक्ष संजय कनौजिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विगत वर्षों में किए गए कार्यों की समीक्षा एवं उससे संबंधित बिंदुओं पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं स्वजातीय बंधुओं द्वारा किए गए कार्यों पर चर्चा हुई।
इसी क्रम में आगामी गणतंत्र दिवस एवं संत बाबा गाड्गे जयंती पर आयोजित कार्यक्रम तथा संत गाड्गे धर्मशाला जीर्णोद्धार पर विस्तार से चर्चा हुई जिस पर गणतंत्र दिवस को झंडा फहराना एवं 23 जनवरी को संत बाबा गाड्गे जयंती पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हर्षाेल्लास के साथ जयंती पर्व मनाने की संस्तुति प्रदान हुई। बैठक का संचालन ऑडिटर राजकुमार कनौजिया ने किया। अन्त में नगर महामंत्री राकेश कनौजिया ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
बैठक में नगर उपाध्यक्ष श्याम कनौजिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सागर कनौजिया, सुरेंद्र कनौजिया वार्ड अध्यक्ष खासनपुर, हरिशंकर, रती लाल कनौजिया, मनोज कनौजिया, अखिलेश कनौजिया, रमेश कन्नौजिया, दिलीप कन्नौजिया, मनोज कन्नौजिया उत्तरी वाजिदपुर, मनीष कन्नौजिया ईशापुर सहित सैकड़ों स्वजातीय लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular