Monday, April 29, 2024
No menu items!

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विहिप का स्थापना दिवस

संजय शुक्ला
जौनपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के साथ ही एक पखवारे से जिले के समस्त प्रखण्डों में विश्व हिन्दू परिषद का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। नगर के सद्भावना पुल के पास स्थित बाबा केरारबीर मन्दिर परिसर में हर्षोल्लास के साथ समस्त अनुषांगिक विचारों के मध्य विहिप का स्थापना दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता प्रांत मंत्री कृष्ण गोपाल ने सन् 1964 में जन्माष्टमी के दिन किन परिस्थितियों में व किन कारणों से विश्व हिन्दू परिषद की स्थापना हुई थी उस परिवेष में हिंदुओं के पास किस प्रकार की कठिनाइयां थी, उसका विस्तार से जिक्र करते हुए विश्व हिन्दू परिषद में किस प्रकार श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की स्थापना की लड़ाई, बाबा अमरनाथ की यात्रा का संघर्ष हुआ उसका जिक्र किया। उन्होंने हिंदुओं की समानता समरसता गौ सेवा गोवर्धन हेतु कार्यक्रम पूरे देश में हो रहे हैं उसकी चर्चा की। कार्यक्रम अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद पूरे देश में जिस प्रकार से कार्य कर रहा है वह अनुसरण के योग्य है।

उसके लिये जितनी तारीफ की जाए कम है। कार्यक्रम की रूपरेखा जिलाध्यक्ष विमल ने प्रस्तुत किया। संचालन जिला मंत्री डॉ. आशीष मिश्रा व विभाग अध्यक्ष उदयराज सिंह ने सभी धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर विभाग मंत्री समर बहादुर सिंह, सह मंत्री जन्मेजा तिवारी, प्रांत गोरक्षा प्रमुख विजय सिंह, विभाग संयोजक आशुतोष सिंह, जिला संघचालक सुभाष सिंह, जिला उपाध्यक्ष कृष्णानंद उपाध्याय, साधु तिवारी, बृजेश सिंह, जिला प्रचार प्रमुख सुनील शर्मा, बजरंग दल सह संयोजक संकल्प मिश्र, गो सेवक पवन जी, पूर्व भाजपा विधायक हरेंद्र सिंह, अरुण सिंह, डॉ. इंद्रा सिंह, लोक सेवा आयोग सदस्य आरएन त्रिपाठी, मनीष सेठ आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular