Monday, April 29, 2024
No menu items!

गीता जायसवाल के समर्थन में शाहगंज पहुंची विकास रथयात्रा

विकास यात्रा के जरिये भाजपा ने झोंकी ताकत, उमड़ा सैलाब
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। नगर निकाय चुनाव में जनता का समर्थन पाने के लिए भाजपा की विकास रथयात्रा शुक्रवार को शाहगंज पहुंची। कार्यकर्ताओं के भारी जुलूस पर लोगों ने अपने घरों से पुष्पवर्षा किया।
एराकियाना मोहल्ला स्थित पेट्रोल पंप से निकले विकास रथ पर विधायक रमेश सिंह, पूर्व चेयरमैन ओम प्रकाश जायसवाल, सोंधी ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विजय सिंह, प्रत्याशी गीता जायसवाल, प्रदीप जायसवाल सवार होकर भ्रमण पर निकले। यात्रा ने एराकियाना चौक, राम लीला भवन चौक, कोतवाली चौक, जेसीज चौक, आजमगढ़ रोड, पुरानी बाजार, घास मंडी चौक होते हुए समूचे नगर में भ्रमण कर प्रत्याशी के समर्थन में वोट की अपील किया। इस दौरान विकास यात्रा पर लोग अपने घरों से पुष्पवर्षा करते दिखे। क्षेत्रीय विधायक और नेताओं ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में वोट की अपील की।
प्रत्याशी गीता जायसवाल के पति प्रदीप जायसवाल ने कहा कि पिछले कार्यकाल में नगर के प्रत्येक वार्ड में काम किया गया है। केंद्र और प्रदेश की जनहितकारी योजनाओं से नगर के लोगों को लाभान्वित किया है। इस बार का चुनाव अपने विकास कार्यों के दम पर ऐतिहासिक मतों से जीतेंगे।
विकास यात्रा में प्रमोद सिंह, सुजीत जायसवाल, मंटू चौरसिया, सुनील अग्रहरि, सियाराम अग्रहरि, दिनेश अग्रहरि, विद्यासागर सोनकर, चिंताहरण शर्मा, विजय जायसवाल, अनुराग जायसवाल, अमित जायसवाल, सुशील सेठ समेत सैकड़ों कार्यकर्ता रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular