Sunday, April 28, 2024
No menu items!

ग्राम प्रधान अवनीश का मुम्बई में हुआ स्वागत

रामनवमी पर आयोजित कार्यक्रम में हुये थे शामिल
पंकज बिन्द
महाराजगंज, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड के ग्राम पंचायत कठार निवासी ग्राम प्रधान अवनीश सिंह एवं अमित सिंह ठेकेदार मुंबई के ठाणे जिले में नवरात्रि पर्व व रामनवमी जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में सम्मिलित हुये। शिवसेना के उपविभाग प्रमुख मुन्नू तिवारी ने बुकें और साल देकर सम्मानित किया। वहीं श्री सिंह ने कहा कि राम का जन्म मनाना हमारे लिए बड़े सौभाग्य की बात है। हमारे हिंदूओं के लिए गर्व की बात है। ऐसे कार्यक्रम में हर बार आना पड़ेगा तो आएंगे। इस अवसर पर सचिन सिंह, राहुल सिंह, गुड्डू यादव, संजय गुप्ता, अजय शुक्ला, दिनेश तिवारी, राजेश सिंह, अरुण तिवारी, सुभाष तिवारी, अमित सिंह आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular