Sunday, April 28, 2024
No menu items!

कार से आये व्यक्ति को बकरी चोरी के संदेह में ग्रामीणों ने पीटा

विकास यादव
बक्शा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मयीडी गांव में बकरी चोरी करने के संदेह में एक व्यक्ति को ग्रामीणों की भीड़ बुरी तरह पीट रही थी। उसी समय पुलिस ने पहुंचकर उसे बचा कर जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बीती रात एक स्विफ डीजार कार से गांव में 3 लोग बकरी चुराने के लिए घूसे उसी समय ग्रामीण उन्हें घेर लिये और पिटाई करने लगे। रात का समय होने के कारण दो लोग रात्रि में ही फरार हो गये।
बताया गया कि तीनों में से एक साथी अजय मौर्या 43 वर्ष पुत्र रामजतन मौर्य निवासी कादीपुर थाना रोहनिया जनपद वाराणसी गांव में ही कहीं छिप गया था। सुबह होने पर यह वहीं घूमने लगा। उसी समय ग्रामीणों की निगाह इसके ऊपर पड़ गई। ग्रामीण घेरकर इसकी बुरी तरह पिटाई कर ही रहे थे कि उसी बक्सा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उसे पीट रहे ग्रामीणों से बचाया और उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा।
पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के बीच इसका उपचार चल रहा है। बड़ी अजीब बात है कि यह चार पहिया से आने वाले बकरी और पशु चोरों से ग्रामीणों की नींद जहां हराम हो गई है, वहीं ग्रामीणों ने बकरी और भैंस चूरा ले जाने के संदेह में पीट दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular