Monday, April 29, 2024
No menu items!

विनय बने समाजवादी प्राथमिक शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष

राजेश पाल
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. बी. पाडेय ने जिले के धर्मापुर ब्लॉक के पौना गांवसभा निवासी विनय कुमार यादव को समाजवादी प्राथमिक शिक्षक सभा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। यह खबर जैसे ही जनपदवासियों को लगीं लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।

वहीं निवर्तमान जिलाध्यक्ष डा. अवधनाथ पाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का बहुत धन्यवाद करता हूँ कि उन्होंने विनय यादव को समाजवादी प्राथमिक शिक्षक सभा का प्रदेश अध्यक्ष बनाकर जो जौनपुर का सम्मान बढ़ाने का काम किया। उन्होंने कहा कि विनय यादव एक काबिल शिक्षक के साथ शिक्षक नेता हैं जो लगातार शिक्षकों के हक अधिकार की आवाज को हमेशा बुलंद करने का काम करते हैं।

इस दौरान विधायक तूफानी सरोज, लकी यादव, रागिनी सोनकर, पंकज पटेल, पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव, राजबहादुर यादव, राजन यादव, राहुल त्रिपाठी, दीपचंद राम, संजय सरोज, श्रवण जायसवाल, राजेन्द्र टाईगर, अनिल फौजी, दिनेश फौजी, नीरज पहलवान, अनिल दूबे, विनोद एडवोकेट, घनश्याम यादव, तौफीक अहमद, रमाशंकर यादव, अखिलेश यादव, दिनेश गौतम, अजय प्रजापति, तारा त्रिपाठी आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular