Sunday, April 28, 2024
No menu items!

वीआईपी ने इन्द्रजीत निषाद को पुनःबनाया जिलाअध्यक्ष

जिला मुख्यालय पर हुई कार्यकारिणी की बैठक
पंकज बिन्द
जौनपुर। नगर के धन्नेपुर में स्थित बिन्द निषाद छात्रावास में विकासशील इंसान पार्टी की कार्यकारिणी बैठक हुई जहां एडवोकेट इंद्रजीत निषाद पर पार्टी ने पुनः भरोसा जताते हुए जिलाध्यक्ष घोषित किया। वहीं विधानसभा चुनाव के बाद जिला कार्यकारिणी भंग कर दिया गया। साथ ही प्रखंड का गठन किया गया। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष साहनी ने पार्टी में शामिल सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि आशा है कि आप सभी पार्टी के प्रति निष्ठावान रहते हुए समाजहित के कार्यो को कुशलतापूर्वक आगे बढ़ाएंगे एवं उत्तर प्रदेश में वीआईपी पार्टी अधिक ऊर्जा के साथ मजबूत होगी।
वहीं रंजना साहनी को महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जौनपुर, सुरेन्द्र बिन्द को युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष, पुष्पा निषाद को महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। इस अवसर पर रामानन्द निषाद प्रदेश प्रधान महासचिव, मनोज नागर प्रदेश उपाध्यक्ष विधानसभा अध्यक्ष, राजनाथ बिन्द विधानसभा अध्यक्ष, कमलेश बिन्द प्रदेश उपाध्यक्ष, पलटू राम नागर प्रदेश सचिव, डॉ उमेश चन्द्र निषाद युवा प्रदेश अध्यक्ष, राम भारत निषाद सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular