Sunday, April 28, 2024
No menu items!

जौनपुर में स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन का आयोजन

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जौनपुर द्वारा वर्ष प्रतिपदा भारतीय नव वर्ष के उपलक्ष्य में पथ संचलन का आयोजन हुआ। पथ संचलन टीडी कालेज से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गो से होता हुआ पुनः टीडी कालेज में समाप्त हुआ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रांत प्रचारक रमेश ने कहा कि आज का दिन बहुत गौरव का दिन है। आज ही के दिन भारतीय नव वर्ष प्रारंभ हुआ। सृष्टि की रचना हुई। आर्य समाज की स्थापना हुई। संत झूले लाल जयंती, चैत्र नवरात्रि प्रथम दिन और संघ संस्थापक डा केशव का जन्म दिन है। संघ समाज एवं देश का कार्य निरंतर 98 वर्ष से कर रहा है। संघ का स्वयं सेवक देश के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहा है। जब हिन्दू समाज संगठित रहेगा तभी देश विश्व गुरु बनेगा, क्योंकि संघ में शक्ति है। यह कलयुग का मंत्र है। यह हमारा सभी का दायित्व है हम अपने पूर्वजों के योगदान को याद रखते हुए अपने कर्तब्यो का निर्वहन करे। अपनी संस्कृति का बचाए रखे।
कार्यक्रम के अध्यक्षीय संबोधन में डा कैप्टन ने नव वर्ष की शुभकामना देते हुये देश व समाज के लिए अच्छा करे। गीत का प्रस्तुति कारण सुभाष ने किया। कार्यक्रम में विभाग प्रचारक जगदीश, प्रांत गो रक्षा प्रमुख अरविंद, वीरेंद्र मौर्य, जिला संघ चालक डा सुभाष सिंह, जिला प्रचारक रजत, जिला कार्यवाह रजनीश, रवींद्र सिंह, धर्मवीर, अजय पाठक, नगर प्रचारक आलोक, प्रदीप, अजय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular