Monday, April 29, 2024
No menu items!

वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह के मार्गदर्शन में अपराधियों एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सरपतहां पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष के निर्देशन में उपनिरीक्षक प्रेमशंकर सिंह हेड कांस्टेबल पवन कुमार एवं आफताब अहमद के साथ भारतीय दण्ड विधान की धारा 323, 504, 506, 508 में निरुद्ध थाना क्षेत्र के कम्मरपुर (कोटिया) निवासी अभियुक्त आशू कुमार एवं गोविन्द को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई करने के उपरांत चालान न्यायालय भेज दिया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular