Monday, April 29, 2024
No menu items!

गोवध अधिनियम में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र में अपराधियों एवं वांछित अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अनुक्रम में पुलिस ने गोवध एवं पशु क्रूरता अधिनियम में वाञ्छित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह के निर्देशन में प्राप्त सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक सुनील कुमार एवं हेड कांस्टेबल राकेश सिंह व कांस्टेबल शिजाउद्दीन शेख ने गोवध निवारण अधिनियम 3/5ए/8 एवं 11 पशु क्रूरता अधिनियम में वाञ्छित अभियुक्त आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज थाना क्षेत्र स्थित बैरकडीह गांव निवासी अब्दुल वहाब उर्फ चिरकन पुत्र अनीस उर्फ लीदे तथा शाहगंज कोतवाली क्षेत्र स्थित नटौली गांव निवासी नौशाद पुत्र युनुस
को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को चालान न्यायालय भेज दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular