Sunday, April 28, 2024
No menu items!

गोपी घाट पहुंची गोमती संरक्षण के लिये वाटर वूमेन की पदयात्रा

पर्यावरण के साथ मानव सभ्यता की भी संरक्षक हैं नदियां: वॉटर वुमेन
जौनपुर। पंचतत्व फाउंडेशन की संस्थापक वॉटर वुमेन शिप्रा पाठक, माँ गोमती की आध्यात्मिक एवं जनजागरण पदयात्रा बुधवार को नगर के बलुआ घाट से शुरू होकर गोपी घाट पहुंची जहां स्वच्छ गोमती अभियान ने वॉटर वुमेन का स्वागत किया। वॉटर वुमेन शिप्रा पाठक ने बलुआ घाट से पदयात्रा शुरू की। 36 किलोमीटर चलकर वॉटर वुमेन गोपी घाट पहुंची। वॉटर वुमेन का गोपी घाट पर स्वच्छ गोमती अभियान के अध्यक्ष गौतम गुप्ता के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने स्वागत किया। मां गोमती के भक्तों के स्वागत से अभिभूत वॉटर वुमेन ने कहा कि सभी लोग माँ गोमती की सेवा कीजिये, उसे बचाने का प्रयास कीजिये, जल को स्वच्छ रखने का प्रयास कीजिये। उन्होंने कहा कि जल और नदियों को बचाने का एक मात्र उपाय पौधारोपण ही है, इसलिये प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिये और वयस्क होने तक पौधों का संरक्षण भी करना चाहिये।
——इनसेट——
मौके पर मौजूद पत्रकारों से वार्ता के दौरान वॉटर वुमेन ने कहा कि नदियाँ सिर्फ जल का स्रोत नहीं हैं। नदियों के किनारे सभ्यताओं ने जन्म लिया है, उनका विकास हुआ है, इसलिये नदियाँ मानव सभ्यता की जननी हैं। नदियों को बचाने से मानव सभ्यता का इतिहास भी संरक्षित रहेगा। जिसका इतिहास समाप्त हो जाता है, वह सभ्यता भी नहीं बचती, इसलिये मानव सभ्यता को बचाने के लिये भी नदियों को बचाना होगा और यह कार्य सभी के जागरूक होने से ही संभव है। इस दौरान स्वच्छ गोमती अभियान के अध्यक्ष गौतम गुप्ता ने निषादराज जयंती पर नगर के गोपी घाट पर भगवान निषादराज की 101 फ़ीट ऊंची प्रतिमा लगाए जाने हेतु उ0प्र0 सरकार से विनम्र मांग किया। साथ ही बताया कि जल्द इस बाबत संस्था की ओर से जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को प्रस्ताव भेजा जाएगा। स अवसर पर महामंत्री ब्रजेश मौर्य, कार्यक्रम संयोजक चन्दन निषाद, अंजू पाठक, प्रमोद श्रीवास्तव, मधुकर तिवारी, बबलू दुबे, आशीष श्रीवास्तव, मोहनीश शुक्ला, अमलेंद्र गुप्ता, संजय गुप्ता, विनोद साहू, विकास, अंशुमान, श्रवण, सोमेश्वर केसरवानी, सुशील चंद्र पांडेय, डॉ. गिरीश चौबे, डॉ. राजदेव दुबे सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आलोक वैश्य ने किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular