Monday, April 29, 2024
No menu items!

माइनर ओवर फ्लो होने से गेहूं की फसल जलमग्न

सुइथाकला, जौनपुर| स्थानीय विकास खण्ड स्थित कटघर गांव में माइनर का पानी ओवर फ्लो होने से किसानों की कई बीघे गेहूं की फसल जलमग्न हो गयी। किसानों द्वारा सम्बन्धित अधिकारी के यहां इसकी शिकायत की गयी है।
जानकारी के अनुसार शारदा सहायक नहर से निकले माइनर के पानी को कुछ लोगों द्वारा बंधा बनाकर रोका गया था जिससे बीती रात माइनर का पानी ओवरफ्लो हो गया और कई बीघे गेहूं की फसल जलमग्न हो गयी।
माइनर का पानी ओवर फ्लो होने से स्थानीय निवासी महेश दूबे, पन्ना लाल हलवाई, सीताराम विश्वकर्मा समेत अन्य किसानों की फसल बर्बाद हो गयी। सिंचाई विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की उदासीनता के कारण गेहूं की फसल बर्बाद होने से किसानों में आक्रोश व्याप्त है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular