Sunday, April 28, 2024
No menu items!

केराकत नगर अध्यक्ष की कुर्सी पर किसका होगा कब्जा?

नगर निकाय में थमा चुनावी पर्व का शोर, प्रत्याशियों की बड़ी दिल की धड़कनें
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर चुनावी पर्व का शोर मंगलवार को थम गया। शोर थमने एक दिन पूर्व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपदों का दौरा कर पार्टी प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। वहीं अन्य पार्टियों के स्टार प्रचारको की भारी भरकम भीड़ देखने को मिली।
इसी कड़ी में केराकत नगर निकाय चुनाव में 10 नगर अध्यक्ष व लगभग 61 सभासद प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपनी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। प्रचार प्रसार की अगर बात की जाय तो पार्टी प्रत्याशियों के लिए पार्टि के दिग्गजों का जमावड़ा लगभग हर रोज देखने को मिल रहे थे। वहीं निर्दल चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियो की बात की जाय तो निर्दल प्रत्याशी भी अपने प्रचार प्रसार में एड़ी का चोटी जोर लगाकर मतदाताओं को अपने पाले में करने का प्रयास कर रहे हैं। प्रत्याशियों के वाहनों से हो रहे कानफाड़ू साउंड सिस्टम से लोग परेशान थे। नगर निकाय चुनाव का प्रचार अभियान जोर शोर से चल रहा है। मंगलवार की शाम 5 बजे प्रचार प्रसार थमने के बाद प्रत्याशी अब घर—घर जाकर कुंडी खटका कर मतदाताओं से वोट मांगेंगे। बता दें कि नगर निकाय चुनाव के पहले चरण के चुनाव मतदान 4 मई को होना है जिसकी मतगणना 13 को होनी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular