Monday, April 29, 2024
No menu items!

जरूरतमन्द बच्चों को मोमबत्ती, दीप, मिठाई बांटकर सार्थक करेंगे दीपावली

जौनपुर। दीपावली को सार्थक बनाने के लिए गुरुक्षेत्र फाउंडेशन ने पर्व की खुशियां आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों के बीच मनाने का फैसला किया है। संगठन ने बच्चों के साथ मिट्टी के दीये, रंगोली, मिठाई, मोमबत्ती, दीपक, पटाखे, खिलौने सहित अन्य आवश्यक सामग्री वितरित कर उनके साथ खुशियां बांटेंगे। संस्थाध्यक्ष विमलेश उपाध्याय ने बताया कि गुरुक्षेत्र फाउंडेशन उत्तर प्रदेश ईकाई द्वारा वृद्धाश्रमों में मिठाई व दैनिक उपयोगी वस्तुएं बांटकर उनके साथ समय बिताकर पर्व को सार्थक बनाएंगे।

संस्था के सदस्य धनतेरस पर रुहट्टा स्थित गुरुक्षेत्र फाउंडेशन कार्यालय परिसर में बच्चों के बीच पर्व की खुशियां मनायेंगे। सचिव शुभम चतुर्वेदी ने कहा कि दीपावली के एक दिन पहले संध्या पर संगठन के पदाधिकारी द्वारा जरूरतमन्दों को दीपक, पटाखे, मोमबती, मिठाई सहित अन्य आवश्यक चीजों को वितरित कर सुबह वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को फल वितरित कर उनका आशीर्वाद लेंगे। इस दौरान संरक्षक इंद्रदमन उपाध्याय, सह संरक्षक जय प्रकाश उपाध्याय, प्रदेश प्रभारी अनुपम उपाध्याय, कोषाध्यक्ष ज्ञानती देवी, अतुल मिश्रा, आशुतोष अस्थाना, आंचल विश्वकर्मा सहित कई अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular