Monday, April 29, 2024
No menu items!

थानाध्यक्ष की मिलीभगत से बेखौफ दबंगों ने 50 मीटर खड़ंजा उखाड़कर ले गये ईंट

मछलीशहर पुलिस की बड़ी लापरवाही, ठेका लेकर कराती है अपराध
विरोध करने पर परिवार सहित महिला को लाठी—डण्डे से बुरी तरह पीटा
विपिन मौर्य एडवोकेट
मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के 5 किलोमीटर दूरी पर बसे रामपुर कटाहित गांव में सुबह 6 बजे दबंग पाटीदार नवनिर्मित 50 मीटर खडंजा ईट को उखाड़कर ट्रैक्टर पर ले गए। विरोध करने पर महिलाओं के साथ परिवार वालों को दौड़ाकर मारा। 20 से 25 की संख्या में आए दबंगों ने खडंजा उखाड़ने का विरोध करने पर पिटाई किया।
आरोप है कि लोग लगातार पुलिस को फोन करते रहे लेकिन पुलिस की कोई सहायता 3 घंटे तक उपलब्ध नहीं हो पाई। पुलिस के इस भयानक कृत्य से यह साफ प्रतीत होता है कि बेखौफ दबंगों से मिलकर इस काम को अंजाम दिया गया है और पैसा लेकर ठेके के तौर पर अपराध कराती है। पुलिस जब लोगों ने जिला कप्तान को फोन किया, वहां से फोन आने के बाद मछलीशहर पुलिस सक्रिय हुई और मौके से घायलों को एम्बुलेंस लेकर इलाज के लिए गई।
जानकारी के मुताबिक अनीता देवी पत्नी शिव प्रकाश के घर जाने के लिए 50 मीटर का खड़ंजा गांव में ही 5 दिन पूर्व ग्राम प्रधान द्वारा लगवा गया था। इसका विरोध गांव के ही एक कर रहे थे। आरोप है कि खड़ंजा लगने के बाद उखाड़ने की शुरू से ही धमकी दी जा रही थी। रविवार को घटना को अंजाम भी दे दिया गया। पीड़ित परिवार का कहना है कि पुलिस प्रशासन ने मदद नहीं की नहीं तो खड़ंजा नहीं उखाड़ा जाता। अनीता मौर्य को सिर पर गहरी चोट आई है। उनके साथ शिव प्रकाश, राम प्रवेश और उनकी पुत्री आंचल को भी चोटें आई हैं।
कोतवाली पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच भी चल रही है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी किशोर चौबे ने कुछ भी बताने से मना कर दिया। क्षेत्राधिकारी अतर सिंह ने कहा कि मामले की जानकारी है। जो भी दोषी होगा, कार्रवाई होगी। किसी प्रकार गुंडई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular