Sunday, April 28, 2024
No menu items!

महिला ने खाया विषाक्त पदार्थ

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। परिजनों की डांट से छुब्ध होकर महिला ने घर में रखा विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर देख परिजनों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर जनपद के अखंडनगर थाना क्षेत्र के शहदपुर गांव निवासी 25 वर्षीय रूचि पत्नी किशन कुमार ने शुक्रवार को मामूली कहासुनी के दौरान परिजन की डांट से छुब्ध होकर घर में रखा विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया।

जब हालत बिगड़ने लगी तब परिजनों को मामले की जानकारी हुई। परिजनों ने आनन फानन में इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उक्त महिला की हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular