Monday, April 29, 2024
No menu items!

पिकअप से घायल महिला की हुई मौत

जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के पिलखूवा हाईवे के पास पिकअप की चपेट में घायल महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। मालूम हो कि स्थानीय थाना क्षेत्र के कुकूहा गांव निवासी बरखू राम गौतम की पत्नी बासमती देवी 58 वर्ष 4 दिन पूर्व हाईवे के पास से पैदल गुजर रही थी कि अचानक पिकअप की चपेट में आ गई। तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार तड़के उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular