Monday, April 29, 2024
No menu items!

ट्रेन से घायल महिला की उपचार के दौरान हुई मौत

वीरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के वाराणसी फैजाबाद रेल प्रखंड पर रविवार की सुबह महिला 40 वर्ष ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई जिसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार कुसुम सिंह पत्नी मुन्ना सिंह सुबह जासोपुर के पास वाराणसी फैजाबाद रेल प्रखंड ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर परिजनों मौके पर पहुंचकर जिला चिकित्सालय ले गए जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। इधर घर पर सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। मौके पर पुलिस पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गयी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular