Monday, April 29, 2024
No menu items!

नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

शाहगंज, जौनपुर। नारी सशक्तिकरण हेतु कोतवाली पुलिस ने वृहद अभियान चलाया। स्थानीय नगर स्थित एक वाटिका में प्रभारी निरीक्षक आदेश त्यागी की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। वहीं कांशीराम आवास पर अपराध निरीक्षक जय प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण व शक्ति दीदी अन्तर्गत महिलाओं व बालिकाओं को हेल्पलाइन नम्बर 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प डेस्क, 108 एम्बुलेंस सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा आदि के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम में जिला सोशल मीडिया प्रभारी ओबीसी वेद प्रकाश जायसवाल, युवा मोर्चा महामंत्री धीरज पाटिल, खुशबू जायसवाल, रीता जायसवाल, विजयलक्ष्मी गुप्ता, नीतू मिश्रा, पूजा जायसवाल, किरन चौबे, रेनू मोदनवाल, संगीता जायसवाल आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular