Sunday, April 28, 2024
No menu items!

उपनिरीक्षक सहित कई उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र परिवर्तित

अजय पाण्डेय
जौनपुर। जनपद में अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के दृष्टिगत जनपदीय पुलिस स्थापना समिति के सदस्यों के साथ विचार—विमर्श के उपरांत तमाम निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र को परिवर्तित कर दिया गया। यह यह परिवर्तन पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल शर्मा द्वारा किया गया। पुलिस विभाग से दी गयी जानकारी के अनुसार निरीक्षक देवेन्द्र सिंह यादव को निरीक्षक अपराध थाना केराकत से निरीक्षक अपराध थाना सुजानगंज, उपनिरीक्षक मुन्नी लाल कनौजिया को थाना महरागंज से प्र0चौ0 कस्बा मछलीशहर, उपनिरीक्षक मनोज पाण्डेय को प्र0चौ0 कस्बा मछलीशहर थाना मछलीशहर से थाना महराजगंज, उपनिरीक्षक शिवभंजन प्रसाद को थाना मडियाहूं से थाना सरायख्वाजा, उपनिरीक्षक रामलाल को थाना सुरेरी से थाना महराजगंज, उपनिरीक्षक सुरेश सिंह को प्र0चौ0 बीबीगंज थाना शाहगंज से प्र0चौ0 जेल थाना लाइन बाजार, उपनिरीक्षक धीरेन्द्र सोनकर को प्र0चौ0 जेल थाना लाइन बाजार से प्र0चौ0 सर्की थाना केराकत, उपनिरीक्षक विनोद आंचल प्र0चौ0 सर्की थाना केराकत से प्र0चौ0 बीबीगंज थाना शाहगंज, उपनिरीक्षक अजय गौंड को थाना सरपतहां से थाना सुरेरी, उपनिरीक्षक अनिल कुमार को पुलिस लाइन्स से व0उ0नि0 थाना तेजी बाजार भेजा गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular