Sunday, April 28, 2024
No menu items!

कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला महामंत्री का मनाया जन्मदिन

रामपुर, जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला महामंत्री राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। सर्वप्रथम जिला महामंत्री ने मन्दिर में भगवान शिवजी व हनुमानजी का आशीर्वाद प्राप्त कर जिले एवं प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा जिला महामंत्री को माला पहनाकर पुष्प गुच्छ देकर व मिठाइयां बांटकर जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर रामपुर मंडल महामंत्री रमेश चन्द्र दुबे, मंडल उपाध्यक्ष रोहित यादव, युवा नेता बृजलाल यादव, कमलेश पाण्डेय, शंभूनाथ तिवारी आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular