Monday, April 29, 2024
No menu items!

विवेक रंजन को प्रदेश सचिव बनने पर कार्यकर्ताओं ने जतायी खुशी

बीके सिंह
सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के कबूलपुर बाजार में निवर्तमान उपाध्यक्ष राजेन्द्र यादव टाइगर के नेतृत्व में क्षेत्र समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विवेक रंजन यादव को प्रदेश सचिव बनने पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई बाँटकर खुशी का इजहार किया। जिला उपाध्यक्ष श्री टाइगर ने कहा कि संगठन कोई भी हो उसके युवा और छात्र विंग ही पार्टी को आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य करते हैं। जब तक युवाओं में हम मजबूत नहीं होंगे, हम आगामी लोकसभा चुनाव में अपनी उपस्थिति सही तरीके से दर्ज नहीं करा सकते हैं। इस मौके पर सुरेंद्र यादव, साहब यादव, राजेश, संजय यादव, सत्यम श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular