Monday, April 29, 2024
No menu items!

कार्यकर्ता सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

अतुल राय
जलालपुर, जौनपुर। स्थनीय क्षेत्र के जंगी पीजी कॉलेज असबरनपुर में रविवार को समाजवादी पार्टी के विधायक केराकत एवं पूर्व सांसद मछलीशहर तूफानी सरोज द्वारा समाजवादी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

इस मौके पर विधानसभा केराकत, मछलीशहर, पिण्डरा व मड़ियाहूं के समाजवादी पार्टी के नये छः सौ सक्रिय सदस्य एवं पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर भारी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने प्रतिभाग लिया। मंच का संचालन नीरज पहलवान ने किया।

इस अवसर डा. सरफराज खान, रत्नाकर चौबे, कैलाशनाथ यादव, श्रीराम यादव, योगेंद्र सरोज, पूनम मौर्य, मिन्टू यादव, राजेंद्र यादव, डा. अवधनाथ पाल पूर्व जिलाध्यक्ष, राम प्रवेश यादव प्रधान, बृजेश यादव, शिवपूजन, इकबाल अहमद, उमाशंकर पाठक, शिवमूरत सरोज, अरुण यादव, प्रेम प्रकाश यादव, सुरेश यादव प्रधान, कमलेश यादव, नखडू, भैया लाल सरोज प्रधान, मकबूल खान, कामता प्रसाद यादव, गोलू जायसवाल के आलावा हजारों लोग मौजूद रहे। अन्त में केराकत विधायक तूफानी सरोज ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रेम प्रकाश यादव सहित उनकी टीम के गणेश कुमार ने पूरा कार्यक्रम संजीदगी एवं सक्रियता से किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular