Monday, April 29, 2024
No menu items!

कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ जुट जायं: दिनेश शर्मा

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। जिला मुख्यालय से लखनऊ जाते समय नगर के आजमगढ़ रोड स्थित भाजपा नेता ओम प्रकाश जायसवाल के फार्म हाउस पर पूर्व उप मुख्यमंत्री व सांसद डाॅ. दिनेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की जिसके बाद प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता करके सरकार की उपलब्धियां गिनाई। शनिवार की रात पार्टीजनों से कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तैयारी के साथ कार्यकर्ता एकजुट होकर जनसंपर्क शुरु करें। प्रदेश और केंद्र की सरकारों की उपलब्धियां एक एक घर तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार ने जाति मजहब से ऊपर उठकर सबके लिए समान काम किया है।
प्रेस प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। शहर और खेतों में घूम रहे छुट्टा पशुओं के सवाल पर कहा कि प्रदेश की सरकार ने सभी ग्राम सभाओं में पशु आश्रय स्थल का निर्माण कराने के साथ उनके लिए नौ सौ रुपया प्रति माह निर्धारित किया है। बेलगाम नौकरशाही के सवाल को टाल गए। लोकसभा चुनाव में अल्पसंख्यकों की भागीदारी के सवाल पर शाहनवाज हुसैन का नाम लिया। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन गीता जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, डाॅ. प्रमोद सिंह, देवी प्रसाद, विजय जायसवाल, चिंताहरण शर्मा, श्यामजी गुप्ता, विजयलक्ष्मी गुप्ता, सुनील अग्रहरि, बेचन सिंह समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular